HomeBiharडायन बताकर विधवा महिला की खंभे से बांधकर पिटाई, सोशल मीडिया पर...

डायन बताकर विधवा महिला की खंभे से बांधकर पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लाइव सिटीज, आरा: बिहार के आरा में बिजली के पोल से बांधकर एक बुजुर्ग विधवा महिला की जमकर पिटाई की गई. महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने उसके साथ ये बुरा व्यवहार किया है. मामला जिले के सहार थाना क्षेत्र गांव का है. घटना एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी ने अपने घर के सदस्यों की बीमारी के पीछे विधवा बुजुर्ग महिला को जिम्मेदार ठहराया. इसके बाद उसे रस्सी से पोल में बांध दिए और खूब पिटाई की. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की 112 टीम को गांव में आते देख वृद्ध महिला को खंभे से खोल दिया गया. पीड़ित के अनुसार स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर थाना ले जाने के प्रयास किया गया लेकिन आरोपियों के परिवार की महिला सदस्यों ने जबरन पुलिस को वापस करा दिया.

इस मामले में पीड़ित महिला के पुत्र आलोक कुमार ने गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सहार थाना में मामला दर्ज कराया है. महिला को बिजली के खंभे में बांधे जाने के दौरान किसी ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया था, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं इस मामले में फोन पर थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home