HomeBiharपूर्व PM पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि : राज्यपाल और CM ने...

पूर्व PM पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि : राज्यपाल और CM ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और CM नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 59वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में पुनाईचक, पटना स्थित नेहरू पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस मौके पर मौजूद बिहार के डिप्टी CM अन्य मंत्रीगण एवं गणमान्य लोगों ने भी पंडित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments