HomeBiharबिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! 3 दिन बारिश, आंधी और बिजली...

बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! 3 दिन बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, चक्रवात ‘अकवान’ का असर

लाइव सिटीज, पटना: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर दिखना शुरू हो गया है. पटना समेत कई इलाकों में सुबह-सुबह बादल दिखे. इस बीच राज्य में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है. चक्रवाती तूफान के कारण कई जिलों में बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग की माने तो, आज राज्य के 13 जिलों में मौसम बिगड़ सकता है. इनमें पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, शेखपुरा, लखीसराय, औरंगाबाद, जमुई, नवादा, बांका, भागलपुर और मुंगेर शामिल है. इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में साइक्लोन ‘अकवान’ का असर धीरे-धीरे दिखना शुरू हो रहा है. 21 और 22 नवंबर को भी बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. मौसम विभाग की ओर से सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरहसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है

बिहार में मौसम विभाग ने पुरवा हवा चलने की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, शुक्रवार को चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के आस-पास पहुंचेगा. समुद्र में इसकी रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. तूफान की वजह से बिहार में पुरवा हवा चल सकती है. इसी वजह से नमी और बारिश होने की संभावना जताई गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home