HomeBiharआनंद मोहन ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - 16...

आनंद मोहन ने बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा – 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से BJP के शीर्ष नेता डर गए

जेल से बाहर आने के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन ने राजनीति में फिर से वापसी कर ली है. नवंबर महीने में वो महारैली करने जा रहे हैं. जिसके लिए वो हर जिले में जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं. इसी क्रम में वो मोतिहारी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किय गया. वहीं, इस दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ी पार्टी का दवा करने वाली बीजेपी के नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर गए हैं. 

समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. बिना किसी का नाम लिए आनंद मोहन ने गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी पार्टी पर निशाना साधा है. जेल से रिहा होने के मामले पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि जो डर गया, समझो वो मर गया, लेकिन उनलोगों ने बहुत गलत नंबर डायल कर दिया है. जिसका जबाब आगामी 23 नवंबर को मिलेगा.

आनंद मोहन ने कहा कि हम वो लोग हैं जो लालू प्रसाद से भी लड़े. जिससे हम लड़ते हैं तो ताल ठोककर लड़ते हैं. किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं. लालू यादव से आपके सवाल पर लड़ा उन्होंने तो मुझे माफी दे दी, लेकिन आपलोग माफ नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी के शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर गए हैं तो पार्टी को उसे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home