HomeBiharबिहार में बदला मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर IMD ने दी...

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर IMD ने दी नई जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। मानसून की पूरी तरह वापसी के बाद अब प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। छठ के सुबह और शाम के अर्घ्य के दौरान लोगों ने हल्की ठंड महसूस की।

मानसून की वापसी के बाद अब बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में उत्तर पछुआ हवा के कारण मौसम अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात के तापमान में सामान्य से एक या दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में गया जिले में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियास दर्ज किया गया है। जबकि वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, यहां का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home