HomeBiharवे हमारे चाचा', नीतीश कुमार के घर खरना का प्रसाद खाने जाएंगी...

वे हमारे चाचा’, नीतीश कुमार के घर खरना का प्रसाद खाने जाएंगी रोहिणी आचार्य, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में छठ महापर्व की धूम के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बयान देकर सियासत को गर्म कर दिया है. उन्होंने नीतीश कुमार को अपना चाचा बताते हुए छठ महापर्व में उनके घर जाने और प्रसाद खाने की बात कहकर राजनीतिक तपिश बढ़ा दी है. छठ पर्व में शामिल होने के लिए पटना पहुंची रोहिणी आचार्या ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी दलों को मतभेद भुलाकर एक साथ आ जाना चाहिए.

रोहिणी आचार्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करना बहुत जरूरी है. इसके लिए विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा. आपस में कोई मतभेद है तो उन्हें भुलाकर काम करना जरूरी हो गया है. इसी दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के घर वह अवश्य जाएंगी.

रोहिणी आचार्य ने कहा कि क्यों नहीं जाएंगे, वे मेरे चाचा हैं. छठ में खरना का प्रसाद खाने उनके घर जाऊंगी. दरअसल, रोहिणी का यह बयान इसलिए अहम है, क्योंकि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं हैं, वे जदयू के नेता और राज्यसभा सांसद हैं. लेकिन लालू परिवार और नीतीश कुमार का रिश्ता बिहार की राजनीति में हमेशा से चर्चा में रहा है.

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने सम्राट सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया. कहा कि राज्य में पुलिसकर्मियों पर भी हमले हो रहे हैं और अपराधियों का मन बहुत बढ़ा हुआ है. आपराधिक वारदातों में कमी नहीं आ रही है, तो कहीं पुलिस वाले ही लोगों को मार रहे हैं. रोहिणी ने कहा कि बिहार में अपराध और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि त्योहार के मौके पर भी लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home