HomeBiharनीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा यह पुल, CM सम्राट चौधरी...

नीतीश सेतु’ के नाम से जाना जाएगा यह पुल, CM सम्राट चौधरी का ऐलान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार ने कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने का फैसला किया है. इसकी घोषणा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे के दौरान इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान इस नवनिर्मित भव्य छह-लेन पुल को औपचारिक रूप से राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम वैशाली जिले के राजापाकर में आयोजित होगा, जहां से वे इस ऐतिहासिक पुल का उद्घाटन करेंगे

यह छह-लेन पुल पटना के कच्ची दरगाह को सीधे वैशाली जिले के बिदुपुर (राघोपुर क्षेत्र) से जोड़ेगा. इसके चालू होने से न सिर्फ पटना और उत्तर बिहार के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि लोगों को भीषण ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और व्यापारिक आवाजाही को बड़ी गति मिलेगी.

वैशाली के राजापाकर में आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन ही नहीं करेंगे, बल्कि बिहार के विकास के लिए कई अन्य जनोपयोगी और इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home