HomeBiharबिहार के 10 IAS को मिला प्रमोशन, शिवहर, सारण, बक्सर समेत 9...

बिहार के 10 IAS को मिला प्रमोशन, शिवहर, सारण, बक्सर समेत 9 जिलों के DM को छठ गिफ्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार की ओर से 10 आईएएस अधिकारियों को छठ का गिफ्ट दिया गया है. बिहार के 9 जिलों के डीएम और एक माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को प्रमोशन दिया गया है. इन सभी को अपर सचिव बनाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

विभाग से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जिन 9 जिलों के डीएम को प्रमोशन दिया गया है, उनमें शिवहर की डीएम प्रतिभा रानी, अररिया के डीएम विनोद दूहन, मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर और अरवल की डीएम अमृता बैंस शामिल हैं. इनके अलावा कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी, सारण के डीएम वैभव श्रीवास्तव, मधेपुरा के डीएम अभिषेक रंजन, बक्सर की डीएम साहिला और शेखपुरा के डीएम शेखर आनंद भी मौजूद हैं.

9 जिलों के डीएम के अलावा माध्यमिक शिक्षा के निदेशक नितिन सिंह को भी प्रमोशन दिया गया है और उन्हें भी अपर सचिव बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, इन्हें वेतनमान लेवल 12,78800 से 209200 का फायदा मिलेगा. यह 1 जनवरी 2027 से लागू होगा. बताया गया है कि ये सभी आईएएस अधिकारी 2018 बैच के हैं. इस तरह से कहा जा रहा है कि 10 अधिकारियों को छठ का तोहफा मिला.

इससे पहले 34 आईएएस अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला था. जारी किए गए आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को वेतन स्तर-13 का लाभ दिया गया है. इस स्तर पर वेतन 123100 रुपये से लेकर 215900 रुपये तक है. सरकार ने आदेश में अधिकारियों के नाम और उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home