HomeBiharनिर्देशक कुमार नीरज की हिंदी फिल्म नफीसा का 1st लुक आया सामने

निर्देशक कुमार नीरज की हिंदी फिल्म नफीसा का 1st लुक आया सामने

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: लेखक व निर्देशक कुमार नीरज के अनुसार ‘नफीसा’ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है , जिसका 1 लुक पोस्टर के द्वारा सामने आया है इसमें बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में एक सॉन्ग हीना पांचाल के ऊपर फिल्माया गया है. ग़दर फेम कैमरा मैन नजीब खान ने इस फिल्म को खूबसूरत लोकेशन पे शूट किया है

फिल्म मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड पर आधारित है… एक ऐसी घटना थी जिसने न सिर्फ हमारे सभ्य समाज का हिस्सा होने के दावे को कलंकित कर दिया था, बल्कि बिहार की सियासत तक को हिला कर रख दिया था. सत्य घटनाओं पर स्टोरी लिखने वाले राइटर और डायरेक्टर कुमार नीरज शेल्टर होम की स्टोरी हिंदी फिल्म ‘नफीसा’ के जरिए पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं.

इस फिल्म को 4 लेडिज ने मिलकर प्रोडूस किया है जैसे वैशाली देव ,बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह,फ़िलहाल फिल्म का पोस्टर सभी को पसंद आ रहा है. अब देखना ये है कि निर्देशक कुमार नीरज , कैमरा मैन नजीब खान और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की तिकड़ी क्या कमाल करती है !इस फिल्म में सारे मंझे हुए कलाकार है.जिसका नाम है, अक्षय वर्मा ,निषाद राज राणा , नाजनीन पटनी , सान्या सिन्हा , मनीषा ,अनामिका पांडेय, राम सुजान सिंह ,राजवीर सिंह ,रतन राठोड .उपासना ,राजू कुमार, उर्जान इच्छापोरिया ,जय प्रकाश शुक्ला और नवनित कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home