HomeBiharउपेंद्र कुशवाहा को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, तो संजय जायसवाल ने...

उपेंद्र कुशवाहा को मिली Y+ श्रेणी की सुरक्षा, तो संजय जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर ऐसा क्यों बोल दिया ?…

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उनसे पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और चिराग पासवान को दी गई वाई प्लस 1 सुरक्षा को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जेड प्लस सिक्योरिटी हम लोगों ने दी थी. हम लोग सरकार में थे वह विपक्ष में थे.

उन्होंने कहा कि जहां तक सिक्योरिटी का सवाल है तो पुलिस और आईबी की रिपोर्ट पर ही किसी को सिक्योरिटी दी जाती है. उपेंद्र कुशवाहा हों या मुकेश सहनी हों या चिराग पासवान हों उन लोगों को जो भी सिक्योरिटी दी गई है, पुलिस और आईबी की रिपोर्ट पर निर्भर करता है.

वहीं, इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार को fचेतावनी दी है और कहा है कि अगर 15 मार्च तक बिहार में 1 लाख 34000 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया नहीं शुरू की जाती है तो भारतीय जनता पार्टी शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ होकर पूरे बिहार में आंदोलन करेगी.

संजय जायसवाल ने कहा कि शिक्षक बहाली का जो वादा सरकार ने किया था, उस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा मंत्री बोलते कुछ हैं और करते कुछ और ही हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने कहा कि कैबिनेट में निर्णय होगा और बहुत जल्द बहाली होगी. लेकिन पता नहीं किस तरह के मानसिक विकलांग शिक्षा मंत्री हैं जो बोलते कुछ हैं और करते कुछ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home