HomeBiharलालू यादव की बेटियों के यहां ED की छापेमारी, गजब बोले सांसद...

लालू यादव की बेटियों के यहां ED की छापेमारी, गजब बोले सांसद मनोज झा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों के खिलाफ शुक्रवार सुबह से ही केंद्रीय जांच एजेंसियों का बड़ा एक्शन जारी है.  ईडी की टीम सुबह से ही लगातार लालू के करीबियों के देशभर के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.राइसको लेकर जनीतिक गलियारे में इसे लेकर बयानबाजी का दौर भी चल रहा है. आरजेडी के कई नेता बीजेपी और केंद्र सरकार पर प्रहार कर रहे.

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों के चरित्र को बीजेपी ने धूमिल कर दिया है. जब वो सर्च ऑपरेशन करने की बात कहते तो उन पर विश्वास करना ही मुश्किल है. वो किसी की स्क्रिप्ट लेकर जाते हैं. उधर, शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव गर्भवती पत्नी से मिलने दिल्ली पहुंचे कि ईडी ने घेर लिया.

आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि उनका खुद का कुछ है ही नहीं. वो तो मजबूर हैं, किसी की स्क्रिप्ट लेकर जा रहे हैं. आज तेजस्वी यादव, लालू यादव की बेटियों के यहां सर्च ऑपरेशन कर रहे. क्या हासिल कर रहे? एक बंद केस को खोलकर बस एक टीस निकाल रहे. अगस्त में बिहार में महागठबंधन सरकार पर तिलमिला गए. सरकार जाने की तीस को उन्होंने जांच एजेंसियों के माथे पर रख दिया है. 

आगे उन्होंने कहा कि कहा कि लालू यादव और बिहार की महागठबंधन सरकार हिलने वाली नहीं है. इतनी परेशानियों के बाद भी लालू उनके सामने अडिग खड़े हैं. कहा कि बीजेपी ने किसी भी पक्ष और दल के नेता को नहीं छोड़ा है. वो बाज आ जाएं. कहा कि कल अगर वो सत्ता में नहीं होंगे तो उनके साथ इसकी पुर्नावृत्ति हो सकती है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home