HomeBiharदेशभर में टमाटर का शतक, बढ़ते दाम से जनता परेशान

देशभर में टमाटर का शतक, बढ़ते दाम से जनता परेशान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: टमाटर के बढ़े भावों ने एक बार फिर लोगों को रुला दिया है. कई जगह तो टमाटर की कीमत ने शतक भी लगा दिया है. यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 60 रुपये से 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं. बाजार के जानकारों के अनुसार बीते एक हफ्तों के दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें दोगुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गई हैं.

वहीं, पटना में भी कीमत 100 रुपए तक पहुंच गई है. टमाटर के भाव बढ़ने पर लोगों का मानना है टमाटर की ब्लैक मार्केटिंग भी हो रही है. वहीं, कई लोगों का मानना है सुस्त पड़े मॉनसून और कई क्षेत्रों में तूफान की वजह से टमाटर उत्पादन में कमी हुई है.

आपको बता दें कि महीनेभर पहले जो टमाटर आज से एक महीने पहले सब्जी वाले भैया के ठेले पर कोने में कहीं पड़ा होता था.. आज वो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है.. 20-30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर आज वो 100 रुपये किलो हो गया है.  सब्जी की कई दुकानों में टमाटर सजावटी सामान की तरह रखा हुआ है. इसकी बिक्री लगभग ना के बराबर है. बहुत जरूरत होने पर ही लोग नाम मात्र की क्वांटिटी में ले रहे हैं.

वहीं, आपको बता दें कि टमाटर के साथ-साथ कई हरी सब्जियों के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हरी सब्जियों के दामों में 30 से 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है. आपको बता दें कि हर साल इस वक्त बारिश शुरू होते ही टमाटर की फसल खत्म हो जाती है और टमाटर के दाम बढ़ जाते हैं. इससे पहले टमाटर की फसल के समय टमाटर सस्ता रहता है. होल सेल में टमाटर 70 से 80 रुपये और रिटेल में 100 रुपये किलो बिक रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home