HomeBiharबिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों पर 74.55% और स्नातक में 43.87% मतदान,...

बिहार MLC चुनाव: शिक्षक सीटों पर 74.55% और स्नातक में 43.87% मतदान, 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. शाम चार बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. दोनों श्रेणियों को मिलाकर औसत मतदान करीब 59.4 प्रतिशत रहा.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी 52.51 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा. वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सबसे अधिक 87.16 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गयी. पटना दोनों श्रेणियों में सबसे पीछे रहा. ये आंकड़े शाम चार बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट पर आधारित हैं.

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 43.87 प्रतिशत मतदान हुआ. कोसी में सबसे अधिक 52.51 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि पटना में मतदान का प्रतिशत 36.19 रहा.

निर्वाचन क्षेत्रमतदान प्रतिशत
पटना स्नातक36.19%
तिरहुत स्नातक42.15%
दरभंगा स्नातक42.00%
कोसी स्नातक52.51%
कुल43.87%

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में 87.16 प्रतिशत मतदान हुआ. दरभंगा में 79 प्रतिशत और तिरहुत में 78.10 प्रतिशत वोट पड़े. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

निर्वाचन क्षेत्रमतदान प्रतिशत
पटना शिक्षक56.89%
सारण शिक्षक87.16%
तिरहुत शिक्षक78.10%
दरभंगा शिक्षक79.00%
कुल74.55%

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home