HomeBiharवोटिंग के बीच अनंत सिंह समर्थित जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज की...

वोटिंग के बीच अनंत सिंह समर्थित जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज की जीत का दावा, विधायक के घर के बाहर आतिशबाजी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक एवं शिक्षक सीटों के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। इस चुनाव में कुल 9,33 मतदाता केंद्रों पर 5,32,847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 3,86,199 पुरुष, 1,46,611 महिलाएं तथा 37 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह द्वारा समर्थित जनसुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह की एकतरफा और भारी मतों से जीत का दावा किया जा रहा है। बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के बाहर जश्न का माहौल। आवास के बाहर समर्थक फोड़ रहे फटाखे।

वहीं,मोकामा में मतदान शुरु होते ही जेडीयू और जसुपा समर्थकों में झड़प। अनंत स‍िंह के समर्थक राजेश स‍िंंह और नीरज कुमार के समर्थक राहुल रंजन के बीच बहस हुई। सूचना पर डीएसपी पहुंचे इसके बाद तनाव बढ़ते देख तीन को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home