HomeBiharBihar MLC Election 2026 : दोपहर 2 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र...

Bihar MLC Election 2026 : दोपहर 2 बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 57.20% और स्नातक में 29.32% मतदान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के तहत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हुए मतदान में दोपहर 2:00 बजे तक के आंकड़े जारी किए गए हैं। जारी विवरण के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 2:00 बजे तक कुल 29.32% मतदान दर्ज हुआ, जिसमें कोसी क्षेत्र 34.03% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि तिरहुत में 30.80%, पटना में 25.93% और दरभंगा में 25.00% वोट पड़े।

वहीं दूसरी ओर, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला, जहां कुल औसत मतदान प्रतिशत 57.20% दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में दरभंगा 67.00% वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद सारण में 58.98%, तिरहुत में 52.15% और पटना में 51.79% मतदान दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर जिले में एमएलसी चुनाव सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। इसी बीच समाहरणालय में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। दरअसल यहां पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर उम्मीदवारों ने भी अपना कैंप बनाया है।

इसी बीच ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेट शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के कैंप में पहुंचे। वहां पर अधिक भीड़ देखकर उन्होंने सभी को जगह खाली करने को कहा। इसी को लेकर समर्थक आवेशित हो गए और मजिस्ट्रेट से पहचान पूछने लगे। समर्थकों ने दूसरे उम्मीदवार कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया से संजय सिंह के कैंप में जाकर पहले उसे खाली कराने को कहा। इसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home