HomeBiharवैशाली में तेज आंधी और बारिश से गंगा नदी में बह गया...

वैशाली में तेज आंधी और बारिश से गंगा नदी में बह गया पीपा पुल, मुख्यालय से टूटा संपर्क

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने अस्थाई पीपा पुल का एक हिस्सा नदी में बह गया. बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के चलते पुल का हिस्सा नदी में बह गया. इसके चलते कई लोग बीच नदी में फंस गए. हालांकि, इन्हें बाद में रेस्क्यू कर लिया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

बताया जा रहा है कि पुल को खोलने के लिए 20 जून का समय तय किया गया था. लेकिन अभी तक पुल को खोला नहीं गया था. लेकिन लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी. लेकिन पुल के बह जाने के बाद अब राघोपुर प्रखंड के लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. लोगों को नाव से नदी पार करके ही जाना पड़ रहा है.

इससे पहले बिहार के भागलपुर में इसी महीने की शुरुआत में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल रेत की तरह गंगा में बह गया था. 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पुल का शिलान्यास किया था. लेकिन 9 साल में ये पुल बनकर तैयार नहीं हो पाया था. चौंकाने वाली बात ये है कि ये ‘कागजी’ पुल दूसरी बार गिरा. इससे पहले पिछले साल 30 अप्रैल को भी इस निर्माणधीन पुल का हिस्सा गिरा था. तब कहा गया था कि तूफान की वजह से ब्रिज का हिस्सा गिरा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home