HomeBiharनीतीश सेतु पर PM-CM के पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 भेजे...

नीतीश सेतु पर PM-CM के पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 भेजे गए जेल, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात पर केस

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नवनिर्मित ‘नीतीश सेतु’ पर पोस्टर फाड़ने और उपद्रव करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुल के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के कई प्रमुख नेताओं के पोस्टर फाड़े जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

दरअसल, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नवनिर्मित नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था। उद्घाटन समारोह को लेकर पुल और उसके आसपास के इलाकों में बड़े स्तर पर सजावट की गई थी। जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और एनडीए के अन्य नेताओं के पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। लेकिन उद्घाटन के तुरंत बाद कुछ पोस्टरों को फाड़े जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया।

नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के विवाद में राघोपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के बयान के आधार पर रुस्तमपुर थाने में 11 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मामले की जानकारी देते हुए रुस्तमपुर थानाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने बताया कि बीडीओ के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया, जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सोशल मीडिया पर दिख रहे घटना के वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान सुनिश्चित होते ही बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home