HomeBiharफरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दरोगा की गुंडई, लात मारकर कुर्सी...

फरियाद लेकर पहुंची महिला के साथ दरोगा की गुंडई, लात मारकर कुर्सी से गिराया

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी ने कहा है कि मामले की जांच होगी. दोषी पाए जाने पर थाने के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. तीन दिन से लोग थानेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे.

जिले में तीन दिन पहले खाकी का अमानवीय चेहरा सामने आया था. यहां बिदुपुर थाने में एक महिला पारिवारिक झगड़े की शिकायत लेकर पहुंची थी. इस दौरान भड़के थानेदार ने महिला को लात मारकर कुर्सी से गिरा दिया था. इतना ही नहीं थानेदार ने महिला की पिटाई की और मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी भी की थी. 

इससे आहत पीड़ितों व इलाके के जनप्रतिनिधियों ने थाने के सामने धरना और आमरण अनशन शुरू कर दिया था. लोगों के विरोध और आमरण अनशन के तीसरे दिन SP ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है.  

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home