HomeBiharनवादा में बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 40 लोग घायल, अधिकतर...

नवादा में बस ने ट्रक में मारी टक्कर, 40 लोग घायल, अधिकतर जख्मी बीपीएससी के परीक्षार्थी

लाइव सिटीज, नवादा: बिहार के नवादा में एक बड़ी सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली है. इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए हैं. शुक्रवार को यहां बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई. यात्रियों से भरी बस के ट्रक से टकरा जाने के कारण बस में सवार कई लोग घायल हो गए. बस में अधिकर यात्री बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे. लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना है. यह घटना नवादा के फतेहपुर के पास की है.

नवादा के पास सड़क हादसे में 40 यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है. इसमें अधिकांश बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस रांची से बिहारशरीफ जा रही थी. इसी दौरान नवादा के फतेहपुर के पास एक ट्रक से जा टकराई. इस टक्कर में कई सारे लोग घायल हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home