HomeBiharशीतकालीन सत्र से पहले एक्शन में CM सम्राट, 28-29 नवंबर को सभी...

शीतकालीन सत्र से पहले एक्शन में CM सम्राट, 28-29 नवंबर को सभी विभागों और जिलों की लेंगे क्लास

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 28 और 29 नवंबर को अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है. पटना सचिवालय परिसर स्थित अधिवेशन भवन में होने वाली इस दो दिवसीय बैठक में राज्य के सभी जिलों के डीएम, एसपी और एसएसपी समेत वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे.

बैठक का मुख्य एजेंडा सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उन्हें तय समय पर धरातल पर उतारना है. इसके साथ ही राज्य में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने को लेकर भी चर्चा होगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोनों दिन बैठक में पूरे समय मौजूद रहेंगे और अधिकारियों से सीधे योजनाओं तथा जिलों की स्थिति की जानकारी लेंगे.

28 नवंबर को बैठक की शुरुआत दोपहर 3 बजे होगी. इसमें बिहार के सभी जिलों के जिलाधिकारी, एसपी, एसएसपी, डीआईजी, आईजी और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न विभागों के सचिवों को भी बैठक में बुलाया गया है. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में जिलों में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home