HomeBiharराजद नेता के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन...

राजद नेता के बेटे हिरासत में, EOU की छापेमारी जारी, करीबी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी पहुंची टीम

लाइव सिटीज, गया : गया जिले में जमीन की खरीद-बिक्री और कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. पटना से पहुंची टीम ने गया, औरंगाबाद और झारखंड में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान डोभी निवासी राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के पुत्र मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बोधगया में जमीन कारोबारी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी टीम पहुंची है.

EOU की टीम शुक्रवार सुबह से ही अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी ले रही है. जानकारी के अनुसार, गया जिले में पांच, औरंगाबाद में एक और झारखंड में दो स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है.

गया में डोभी और मोतीपुर स्थित भगत यादव के ठिकानों के अलावा उनके यहां काम करने वाले चतरा मोड़ निवासी उपेंद्र वर्मा के ठिकाने पर भी जांच की गयी. वहीं, झारखंड के हंटरगंज में प्रेम सिंह के घर और बोधगया में वास्तु विहार के पीछे स्थित जमीन कारोबारी रोशन सिंह के ठिकाने पर भी टीम पहुंची है

छापेमारी के दौरान भगत यादव के पुत्र मोनू घर में मौजूद थे. EOU की टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. टीम संबंधित ठिकानों पर जमीन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों के साथ अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है. पूरी कार्रवाई डीएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में की जा रही है. उनके साथ अन्य अधिकारी और सुरक्षा बल भी मौजूद हैं.

भगत यादव पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इस संबंध में दिये गये आवेदन में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र आर्यन कुमार, कंपनी और सहयोगियों के नाम पर जमीन, फ्लैट और अन्य संपत्तियां खरीदी हैं. आवेदन में जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अन्य कथित आपराधिक गतिविधियों के जरिये करीब 200 एकड़ जमीन का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप भी लगाया गया है. ये सभी आरोप हैं, जिनकी जांच EOU कर रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home