HomeBiharबिहार के 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, कई दवा प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी.....

बिहार के 5 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, कई दवा प्रतिष्ठानों में गड़बड़ी.. वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने तथा दवाओं के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में दवा दुकानों और दवा प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में 25 और 26 नवंबर को पटना, भागलपुर, मधुबनी, गयाजी और समस्तीपुर में विशेष निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

पटना के गोविंद मित्रा (जीएम) रोड स्थित सात दवा प्रतिष्ठानों की जांच में खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं. एक वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूटर में एक्सपायर्ड ‘सेफिल-सीवी 250 और 500’ की 11 स्ट्रिप जब्त की गईं और 12 दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई गई. यहां एक ही परिसर में थोक व खुदरा दवाएं मिली और लाइसेंस न दिखाने पर एक गोदाम को सील कर दिया गया.

जीएम रोड स्थित ड्रग हाउस से 19,642 रुपये मूल्य की 315 स्ट्रिप एक्सपायरी व गलत लेबल वाली दवाएं जब्त कर 18 दवाओं की बिक्री रोकी गई. वहीं एक इंटरप्राइजेज से 13,620 रुपये के एक्सपायर्ड ‘नर्विजेन प्लस’ इंजेक्शन की 120 यूनिट जब्त की गई. यहां 18 प्रकार की दवाओं और तीन गैर-अनुमोदित औषधियों के वितरण पर भी प्रतिबंध लगाया गया.

इस अभियान का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करना और दवा कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना है। विभाग की टीमों ने अलग-अलग दवा प्रतिष्ठानों में पहुंचकर जांच की प्रक्रिया अपनाई।

दवा दुकानों की जांच, नियमों के पालन पर जोर

अभियान के दौरान औषधि नियंत्रण विभाग की टीमों ने दवा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध दवाओं और कारोबार से जुड़े जरूरी दस्तावेजों की जांच की। इस तरह के निरीक्षण में दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था, एक्सपायरी डेट और दवाओं के रखरखाव से संबंधित नियमों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विभाग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में ऐसी दवाएं नहीं बिकें, जो मरीजों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं या जिनका कारोबार निर्धारित नियमों के विरुद्ध किया जा रहा है।

पांच जिलों में चलाया गया अभियान

25 और 26 नवंबर को चलाए गए इस अभियान में पांच जिलों को शामिल किया गया। पटना, भागलपुर, मधुबनी, गयाजी और समस्तीपुर में औषधि नियंत्रण विभाग की टीमों ने विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के जरिए दवा कारोबार से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अनियमितताओं पर नजर रखने की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home