HomeBiharजमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट...

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश रखा बरकरार

लाइव सिटीज, पटना: नौकरी के बदले जमीन (Land For Job) मामले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ निचली अदालत की ओर से आरोप तय करने के आदेश को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के इस फैसले से मामले में लालू परिवार की कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तीनों की ओर से निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए राहत मांगी गई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर दीं

निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने निचली अदालत की ओर से आरोप तय किए जाने के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। उनका पक्ष था कि इस मामले में आरोप तय करने के आदेश पर पुनर्विचार किया जाए और उन्हें राहत दी जाए। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिकाओं को खारिज कर दिया और निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा।इस मामले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने आरोप तय करने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। इससे अब निचली अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।

2004 से 2009 के रेल मंत्री कार्यकाल से जुड़ा मामला

सीबीआई के आरोपों के मुताबिक, यह मामला लालू प्रसाद यादव के वर्ष 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के कार्यकाल से जुड़ा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि रेलवे से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं हुईं और इसके बदले लालू यादव के परिवार से जुड़े लोगों को जमीन तथा अन्य संपत्तियों के रूप में लाभ पहुंचाया गया।

जांच एजेंसी ने रेलवे के रांची और पुरी स्थित आईआरसीटीसी होटलों को निजी कंपनी सुजाता होटल्स को ठेके पर देने की प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सीबीआई के अनुसार, होटल टेंडर से जुड़े कथित लाभ के बदले जमीन और शेयर हस्तांतरित किए गए थे। इन आरोपों को लेकर लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home