HomeBiharऔरंगाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर जुगल शाह...

औरंगाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी, भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर जुगल शाह गिरफ्तार

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर जुगल शाह को औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जुगल के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज हैं और वह पिछले कई सालों से फरार चल रहा था. इस कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है. बता दें, पुलिस इसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी और निश्चित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही थी. लेकिन हर बार जुगल चकमा देकर बच निकलता था. लेकिन, आखिरकार वह धर दबोचा गया.

माओवादी जुगल ढिबरा थाना क्षेत्र के छुछिया गांव का रहने वाला है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार एवं 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया के समादेष्टा हरे कृष्ण गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में तथा भलुआही कैंप के सहायक समादेष्टा रवि कुमार के नेतृत्व में ढिबरा थानाध्यक्ष एवं देव थानाध्यक्ष के द्वारा की गई. इसमें कुख्यात नक्सली को पकड़ पाने में सफलता हाथ लगी है.

एसपी ने बताया कि कुख्यात नक्सली की गिरफ्तारी को लेकर काफी लंबे समय से कोशिश की जा रही थी. इसी प्रयास के तहत की गई छापेमारी के दौरान वह ढिबरा थाना अंतर्गत वन विशुनपुर नहर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि वह वर्ष 2009 से नक्सली संगठन में सक्रिय है और वर्ष 2015 से कौलेश्वरी जोन का जोनल कमांडर के रूप में संगठन का नेतृत्व करता रहा है. इसका औरंगाबाद जिले के मदनपुर, अंबा, ढिबरा एवं देव थाना के अलावा गया जिला एवं झारखण्ड राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी प्रभाव रहा है. यह ईनामी और चर्चित नक्सली विनय यादव के साथ संगठन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाता रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home