HomeBiharबिहार के भोजपुर में अज्ञात बीमारी के प्रकोप से दो बच्चों की...

बिहार के भोजपुर में अज्ञात बीमारी के प्रकोप से दो बच्चों की मौत, 9 लोग बीमार

लाइव सिटीज, भोजपुर: चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव में एक अज्ञात बीमारी से 2 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 9 बच्चे अभी भी बीमार हैं. सभी बीमार बच्चों की उम्र 1 से 2 साल के बीच बताई जा रही है. हालांकि, डॉक्टर इसे खसरा करार दे रहे हैं. लेकिन अभी भी डाक्टरों की टीम कई बच्चों में दिख रहे लक्षणों की जांच में लगी है.

सदर अस्पताल के मैनेजर कौशल कुमार दूबे ने बताया कि चरपोखरी के नगरी में फैली इस बीमारी की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग एक्शन में है. भोजपुर सिविल सर्जन के निर्देश पर बीमार बच्चों के इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 8 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं जहां एक बच्चे का इलाज भी चल रहा है.

चरपोखरी के नगरी स्थित दलित टोला में पिछले पांच दिनों से फैली इस बीमारी की सूचना मिलते ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में डाक्टरों की एक पूरी टीम टोले में मेडिकल कैम्प लगाकर बीमार बच्चों के उपचार में लगी है. डाक्टरों के मुताबिक, सभी बच्चे मिजिल्स आउटब्रेक नामक बीमारी से ग्रसित हैं जिसे आम तौर पर लोग बड़ी माता या छोटी माता कहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home