HomeBiharपप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- 'सच की राजनीति खत्म हो गई'

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘सच की राजनीति खत्म हो गई’

लाइव सिटीज, पटना: रविवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव बोधगया के शेखवारा में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे. जहां मीडिया से बात करते हुए पूर्णिया से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया पूर्णिया और पप्पू यादव को देख रही है. लोकसभा चुनाव में पूर्णिया हॉट सीट बन गई थी. सभी दल एकजुट हो गए थे. चुनाव को लेकर 100-100 करोड़ रुपये खर्च किए गए. पक्ष और विपक्ष ने मिलकर कोई पाप नहीं बचा, जो नहीं किया. वहीं, आज सबको मिलकर देश को बचाने का प्रयास करना चाहिए. व्यक्तिगत दुश्मनी का कोई मतलब ही नहीं है और राजनीति में कभी कोई किसी का परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. यह मेरा मानना है. 

पप्पू यादव ने कहा कि मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही है और हमारे माध्यम से बेटियों की मदद की जाएगी. बिहार के सीएम नीतीश कुमार सबकुछ छोड़कर तीन दिन पूर्णिया में रहे तो वहीं विपक्ष पांच दिन तक पूर्णिया में बैठा रहा. तीनों पार्टियों के सभी पैसे वाले 140 MLA हैं. पप्पू यादव को खत्म करने के लिए सारे पदाधिकारियों को केंद्रित कर दिया गया था.

वहीं, जब पप्पू यादव से अनंत सिंह की रविवार की अहले सुबह पैरोल पर बाहर आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सच की राजनीति खत्म हो गई है. इसके साथ ही कहा कि गठबंधन की राजनीति और कीचड़ को कीचड़ से साफ करिएगा. आगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमाल करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि महंगाई पर और किसानों के एमएसपी पर क्या हुआ? इस बार पीएम की हवा नहीं दिखी और ना ही युवाओं में जोश दिखा. अब जब कोई रास्ता नहीं बचा है तो फिर से अयोध्या गए हैं. अयोध्या राम मंदिर को भी राजनीति से जोड़ दिया गया.

आपको बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है. देश के साथ-साथ बिहार में भी सात चरणों का मतदान हो रहा है. 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है. यह मतदान 5 लोकसभा सीटों पर सुपौल, खगड़िया, अररिया, मधेपुरा और झंझारपुर में होना है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home