HomeBiharतेल लूट की होड़ : मक्के की खेत से निकलने लगा ऑयल, गैलन-...

तेल लूट की होड़ : मक्के की खेत से निकलने लगा ऑयल, गैलन- डब्बा लिए दौड़े लोग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है खगड़िया से जहां लोगों के बीच तेल लूट की होड़ लग गई। बताया जा रहा है कि मक्के की खेत से अचानक ही ऑयल निकलने लगा। जिसे लूटने के लिए कोई गेलन तो कोई डब्बा लिए दौड़ पड़ा। देखते ही देखते पूरे इलाके में खबर आग की तरह फ़ैल गई।

मामला खगड़िया के चौथम थाना इलाके का है जहां फर्रे गांव के एक मक्का खेत से अचानक ही तेल की धारा निकलने लगी। जिसे लूटने के लिए स्थानीय लोगों की होड़ लग गई। बताया जा रहा है कि बरौनी – असम पाईप लाईन में किसी कारण वश मंगलवार को लीकेज हो गया। जिस कारण तेल का रिसाव खेत में तेजी से होने लगा। तेल रिसाव की खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। लोग मौके पर पहुंचकर तेल लूटने लगे।

वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया। जिसके बाद पाईप लाइन के लीकेज को कर्मी ने ठीक किया जिसके के बाद हालात सामान्य हो पाई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home