लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का 37वां जन्मदिन आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और जश्न के साथ मनाया गया. तेजस्वी ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में केक काटा. तमाम नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान आरजेडी कार्यालय में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही. पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला.
इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि कई नेताओं ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बिहार से कैसे बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई खत्म कैसे हो. लोगों को हक-अधिकार मिले. लोगों को सम्मान मिले. भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो. अपराध मुक्त बिहार बने, यही उनकी इच्छा है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी लोगों ने बधाई दी है. हमलोगों का तो एक सपना है कि बिहार विकसित कैसे बने. बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई खत्म कैसे हो. लोगों को हक-अधिकार मिले. लोगों को सम्मान मिले. भ्रष्टाचार जड़ से खत्म हो. अपराध मुक्त बिहार बने. किसान-मजदूर खुशहाल बने, यही हमलोगों की चाहत है
