लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. पूजा के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दीपावली मनाते नजर आए. इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ रंगोली के पास दीये जलाए और दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं. परिवार के साथ उनकी यह तस्वीर त्योहार के खास और खूबसूरत पलों को बयां करती है.
दीपावली के मौके पर नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ दीये जलाते नजर आए .7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर भी दीपोत्सव की रौनक देखने को मिली. पिता-पुत्र ने साथ मिलकर दीपावली की खुशियां मनाईं.
दीपावली के मौके पर नीतीश कुमार और निशांत कुमार अपनी सादगी भरी अंदाज में नजर आए. त्योहार की चमक-धमक के बीच भी दोनों का सरल रहन-सहन लोगों का ध्यान खींचता दिखा. उनकी सादगी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहीं.
दीपावली के मौके पर तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते नजर आए. दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.दीपावली के मौके पर तेजस्वी यादव के बेटे ईराज और बेटी कात्यायनी की क्यूट अदाओं ने सबका ध्यान खींचा. दोनों बच्चों की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. नन्हे मेहमानों की मासूमियत ने दीपावली की खुशियों में चार चांद लगा दिए.
