HomeBiharअब दिखेगा पछुआ हवा का असर, पटना समेत कई जिलों का गिरेगा...

अब दिखेगा पछुआ हवा का असर, पटना समेत कई जिलों का गिरेगा तापमान

लाइव सिटीज, सेट्रल डेस्क: राजधानी समेत पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के 14 शहरों के न्यूनतम तापमान में आई गिरावट आई है। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर चढ़ने के साथ 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश में गया जिला सबसे ठंडा रहा। जहां न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री गिरने के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों बाद राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री पारे में गिरावट की संभावना है। इनके प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी होगी। वहीं इन दिनों सुबह के समय ग्रामीण व शहरी इलाकों में धुंध की स्थिति बनी हुई है।

रात के समय ओस गिरने का सिलसिला आरंभ हो गया है। धुंध की स्थिति एक हफ्ते बाद बढ़ेगी। प्रदेश के 14 जिलों में गया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, खगड़िया, सबौर, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बनी है। राजधानी का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में इसका क्षेत्र था ऐसे इसका प्रभाव दिल्ली व देश के अन्य हिस्साें रहा लेकिन बिहार में इसके प्रभाव से जुड़ी सूचना नहीं है। निदेशक की मानें तो चंद्रग्रहण के बाद भूंकप का आना एक महज संयोग है इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments