HomeBiharहॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आईं लालू यादव की बेटी रोहिणी, कहा-...

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आईं लालू यादव की बेटी रोहिणी, कहा- पापा की तबीयत नासाज, दुआ करें

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का कुछ दिन पहले किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन हुआ है. बेटी रोहिणी ने उनको अपनी एक किडनी डोनेट की है. सोमवार को रोहिणी आचार्य हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गईं हैं. साथ ही पिता लालू यादव को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है. रोहिणी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद अभी भी अस्पताल में हैं. लोगों से उन्होंने दुआ करने की अपील की है ताकि पिता जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.

रोहिणी ने ट्वीट में लिखा कि “आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है. उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है. बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच, आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें. बता दें कि पांच दिसंबर को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया. इसके बाद से लेकर अब तक वह अस्पताल में ही हैं.

आपको बता दें की रविवार को तेजस्वी यादव ने भी लालू की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था. उन्होंने कहा था कि पिता ठीक हैं. ऑपरेशन सफल रहा है और पिता और बहन दोनों रिकवर कर रहे हैं. सोमवार को रोहिणी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं और ट्वीट के जरिए लालू के स्वास्थ्य की जानकारी दी हैं. उन्होंने बिहार और देश की जनता से पिता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करने की कामना की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home