HomeBiharवैशाली में मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, चालक और गार्ड ने...

वैशाली में मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, चालक और गार्ड ने सूझबूझ से पाया काबू

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली में मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई है. सोनपुर के भरपुरा पहलेजा स्टेशन पर चलती मालगाड़ी में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया. हालांकि चालक की सूझबूझ से मालगाड़ी को in कोई हानि नहीं हुआ है. मालगाड़ी के आग को नियंत्रण में करने के लिए दमकल को बुलाया गया. उसके बाद मालगाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के पीआरओ वीरेंद्रन कुमार ने बताया कि जांच के बाद आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा.

यह हादसा सोनपुर के भरपुरा पहलेजा स्टेशन का है जहां एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई, जिसे चालक और दमकल कर्मियों की सूझबूझ से मालगाड़ी में लगे आग को बुझाया गया है. बताया जाता है कि यह गाड़ी पटना सिटी स्टेशन से छपरा जा रही थी. जब यह पाटलिपुत्र स्टेशन से खुली और पहलेजा का होम पार किया तो आग लगने की सूचना चालक को मिली.

उसके बाद पहलेजा स्टेशन को सूचित किया गया कि मालगाड़ी में अचानक से आग लग गई है. इंजन से काफी धुआं निकल रहा है. जिसके बाद गाड़ी के इंजन में लगी आग को नियंत्रित किया गया. जिसके बाद पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इंजन से धुआं उठा था. मालगाड़ी के इंजन से आग लगने जैसी बात सामने आई है. मामले की जांच करने के बाद पता चल सकेगा की धुआं उठने का क्या कारण था. इसमें कोई भी नुकसान नहीं हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home