HomeBiharबंगाल से आगरा जा रही पर्यटक बस और ट्रक की टक्कर, ड्राइवर...

बंगाल से आगरा जा रही पर्यटक बस और ट्रक की टक्कर, ड्राइवर की मौत.. 35 घायल

लाइव सिटीज, कैमूर:पश्चिम बंगाल से यूपी के आगरा जा रही एक पर्यटक बस की बालू लदे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 35 यात्री घायल हुए हैं। कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास सोमवार के सुबह ये दुर्घटना हुई। बस-ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी बस के परखच्चे ही उड़ गए। हादसे के दौरान बस में कुल 55 यात्री सवार थे जिसमें 35 यात्री बुरी तरह घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर एनएचएआई और कुदरा पुलिस के जवान पहुंच गए। सभी घायलों को कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल भेजा गया। बस में सवार यात्री अनीता दास ने बताया कि बंगाल से बस आगरा जा रहा थी। कुदरा में एक ढाबे पर हम रुके थे। वहां चाय नाश्ता के बाद हम लोग बस में सवार होकर आगे चले थे। दो से तीन मिनट बाद ही टक्कर हो गई, जिसमें काफी लोग घायल हैं।

वहीं बस में सवार एक पुरुष यात्री ने बताया कि कोलकाता से हम लोग आ रहे थे, आगे अयोध्या में रुकना था, इससे पहले ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में काफी लोग घायल है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गुरु नानक बसेरा होटल के पास बस रुकी थी। वहां से थोड़ी दूर जाने के बाद ही तेज रफ्तार से आ रही ट्रक से इसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home