HomeBiharविक्षिप्त ने बेटे व पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की...

विक्षिप्त ने बेटे व पत्नी की धारदार हथियार से काटकर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लाइव सिटीज, पटना: जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में बघौता में विक्षिप्त व्यक्ति ने किसी बात को लेकर अपने ही पत्नी और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. किसी बात को लेकर पहले से हो रहे बेटे के साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता की अनबन हो रही थी. इसी बीच मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने आक्रोश में आकर गंडासे से से अपने बेटे पर हमला कर दिया. बेटे पर हमला होते देख जब उसकी पत्नी बचाने आई तो मानसिक रूप से विक्षिप्त पति ने पत्नी के भी गंडासे से कटकर हत्या कर दी गई.

मृतकों में 19 वर्षीय बेटा धीरेंद्र यादव और पत्नी मुनिया देवी हैं. घटना के बाद लोगों को भी जुट गई और इसकी सूचना द्वारा थाने की पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मानसिक रूप से विक्षिप्त पति को गिरफ्तार करते हुए थाने ले आई और पत्नी और बेटे के लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति रामसेवक यादव का बेटा शिव प्रसाद यादव है.पुलिस ने शिव प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसेवक यादव का बेटा शिव प्रसाद यादव 4 साल पहले अपने छोटे भाई की हत्या कर दी थी. घटना के समय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।.मौके पर पहुंचकर पुलिस में शिव प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. जेल में रहकर जब शिव प्रसाद यादव जब से बाहर आया और अपने गांव चला गया. इस तरह शिव प्रसाद यादव के मानसिक स्थिति खराब चल रही थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home