HomeBiharगोपालगंज में खूनी वारदात: मामूली विवाद में होटलकर्मी की चाकू मारकर हत्या

गोपालगंज में खूनी वारदात: मामूली विवाद में होटलकर्मी की चाकू मारकर हत्या

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज में एक होटल में काम करने वाले बेटर को साथी कर्मियों ने बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि अनीश सिंह को चाकुओं से गोद-गोदकर मार डाला. विवाद बाइक की चाबी न देने को लेकर शुरू हुआ.

मृतक अनीश होटल में पिछले 4 महीनों से वेटर कैप्टन के रूप में काम कर रहा था. वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को होटल के सामने रखकर जमकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और फरार होने से पहले ही आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया.

होटल में किचन स्टाफ राहुल का जन्मदिन था, जिसके जश्न में होटल के अन्य स्टाफ शामिल थे. इसी पार्टी के दौरान आरोपी गौतम ने मृतक से बाइक की चाबी मांगी. जब युवक ने बाइक की चाबी देने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और विवाद बढ़ने पर उसने चाकू से युवक की पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई. हत्या के बाद होटल के अन्य स्टाफ ने मुख्य आरोपी गौतम को मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इसके अलावा, इस पूरी घटना में संलिप्त अन्य आरोपी राहुल और सुजॉय को पुलिस ने थावे थाना क्षेत्र के वृंदावन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना के बाद फरार होने की फिराक में थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home