HomeBiharपार्टी से निकाले जाने का गम नहीं, अनंत सिंह बोले- जनता ही...

पार्टी से निकाले जाने का गम नहीं, अनंत सिंह बोले- जनता ही मालिक और भगवान है

लाइव सिटीज, मोकामा: जेडीयू से निकाले जाने के बाद मोकामा के विधायक अनंत सिंह के तेवर तल्ख नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं है. जनता ही मालिक और भगवान है. पार्टी ने जो कार्रवाई की है, वह ठीक है. अनंत सिंह ने जेडीयू के भविष्य पर भी सवाल उठाए और कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी थी. जब नीतीश कुमार ही नहीं रहे, तो पार्टी में क्या बचा है. उन्होंने कहा कि चुनाव होगा, तब पार्टी की स्थिति का पता चल जाएगा.

अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने से कोई परेशानी नहीं है. उन्होंने कहा, “हमको कोई गम नहीं है. जनता मालिक भगवान है. जो कार्रवाई किया है, बढ़िया किया है. हमको कोई दिक्कत नहीं है.” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी उन्हें टिकट देने के लिए बाध्य नहीं थी. पार्टी ने टिकट देकर चुनाव लड़ाया था

जेडीयू के भविष्य पर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि यह नीतीश कुमार की पार्टी थी. उन्होंने कहा, “नीतीश जी का पार्टी था. नीतीश जी खत्म हो गए, तो पार्टी खत्म हो गया.” उन्होंने दावा किया कि चुनाव होने पर पार्टी की वास्तविक स्थिति सामने आ जाएगी. हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार की व्यक्तिगत आलोचना करने से इनकार किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home