लाइव सिटीज, पटना: विधानपरिषद चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में इन दिनों उबाल है. राजनीतिक घमासान के केंद्र में मोकामा से विधायक अनंत सिंह हैं. MLC चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी नीरज कुमार का खुल्लम-खुल्ला विरोध करने वाले अनंत सिंह पर कार्रवाई की गई है. JDU आलाकमान ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. एक्शन के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है.
अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू 12 सीटों तक सिमट जाएगी. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी को औकात का पता चल जाएगा. साथ ही बताया कि वे नीतीश कुमार के साथ थे और साथ रहेंगे. आगे अनंत सिंह ने कहा कि कहा कि वह नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी उनके साथ रहेंगे. उन्होंने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताते हुए दावा किया कि आगामी चुनाव में जेडीयू 12 सीटों पर सिमट जाएगी.
अनंत सिंह ने कहा, ‘हम कोई गलत काम नहीं किए हैं. पार्टी हमको निकाल दिया तो निकाल दिया.’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और इसका असर आगे देखने को मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि पार्टी को अपनी कार्रवाई का नतीजा पता चल जाएगा. पार्टी को औकात का पता चल जाएगा.
अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने पार्टी बनाई थी, लेकिन आज कुछ दूसरे लोग इसे चला रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्टी बनाने वाले ही उसे नहीं चला पा रहे हैं, तो मौजूदा नेतृत्व की स्थिति क्या होगी. अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी की सदस्यता चली जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.
उन्होंने निशांत कुमार के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. साथ ही उन्होंने कुछ नेताओं और मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भी जल्द स्थिति का पता चल जाएगा. आगे किसी दूसरी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह अभी इस बारे में नहीं बताएंगे. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और वही फैसला करेगी.
