HomeBiharसासाराम में बाबा रामदेव ने 'गजवा-ए-हिंद' को लेकर दिया बयान, कहा- इनके...

सासाराम में बाबा रामदेव ने ‘गजवा-ए-हिंद’ को लेकर दिया बयान, कहा- इनके लिए के लिए मोदी-शाह ही काफी

लाइव सिटीज, सासाराम: बिहार के सासाराम में योग गुरु बाबा रामदेव ने गजवा-ए-हिंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. बाबा रामदेव ने कहा कि भारत में गजवा-ए-हिंद नहीं चलेगा. ऐसे लोगों को ठीक करने के लिए मोदी और अमित शाह ही काफी हैं. उन्होंने कहा कि विश्व में अब सिर्फ योग का जादू चलेगा. बाबा रोहतास महायोगी पायलट बाबा धाम स्थित सोमनाथ मंदिर में स्थापित स्फटिक शिवलिंग की 111 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

बाबा रामदेव ने प्रतिमा के अनावरण के लिए रखे गए कार्यक्रम में साधु-संतों एवं अन्य लोगों को संबोधित किया. बाबा ने अपने 15 मिनट के संबोधन में गजवा-ए-हिंद को लेकर कहा कि ये चलने वाला नहीं है. इसके लिए मोदी और शाह ही काफी हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि संसार में जो लोग इस्लाम धर्म को नहीं कबूल करेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा. लेकिन मैं कहता हूं कि अब आने वाले समय में ना गजवा-ए-हिंद चलेगा ना सर तन से जुदा चलेगा, पूरी दुनिया योग को मानेगी और योग के रास्ते पर ही चलेगी. यह सनातन संस्कृति की ताकत है.

सासाराम में आयोजित इस कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव पायलट बाबा आश्रम में ‘सोमनाथ मंदिर’ में प्रतिमा का उद्घाटन करने आए थे. इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न इलाकों से कई महामंडलेश्वर तथा विदेशों से भी साधु संत उपस्थित हुए. इसके अलावा कार्यक्रम में संतों के अलावा कई नेता भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, छेदी पासवान, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व एमएलसी कृष्णा सिंह आदि भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home