HomeBiharसीतामढ़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दुर्गा पूजा पंडाल से...

सीतामढ़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही थी युवती

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा अर्चना करने के बाद घर लौट रही एक युवती के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप करने की कोशिश की. घटना रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र की है. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों के अनुसार गुरुवार की देर शाम गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की दुर्गा पूजा पंडाल से पूजा अर्चना कर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दो बाइकसवार चार बदमाशों ने गैंग रेप रेप करने का प्रयास किया. इसके बाद लड़की के चिल्लाने पर आस पास के लोग सैकड़ों की संख्या में बागमती बांध पर जुट गए. लोगों को देख चारों युवक घटनास्थल से फरार हो गए.

पीड़ित के परिजनों द्वारा स्थानीय रुनीसैदपुर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तर किया है. 4 युवकों पर मामला दर्ज है. 2 अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र राय के बेटे प्रिंस कुमार जो मुजफ्फरपुर के औराई थाना के बेदौल का रहने वाला है. जबकि दूसरा आरोपी मदन झा का बेटा रणविजय है, जो सीतामढ़ी के रूपौली, थाना रुन्नीसैदपुर का रहने वाला है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home