HomeBiharसारण में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराने के दौरान हादसा, पैकेट सिर...

सारण में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराने के दौरान हादसा, पैकेट सिर पर गिरने से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

लाइव सिटीज, छपरा: सारण जिले में तटबंध टूटने के बाद अमनौर प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान चल रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को परशुरामपुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री गिराने के दौरान खाद्य सामग्री का पैकेट 62 वर्षीय अनिल कुमार सिंह उर्फ अप्पू सिंह के ऊपर जा गिरा। हादसे में उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परशुरामपुर गांव में लोगों के लिए हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री के पैकेट गिराए जा रहे थे। इसी दौरान राहत सामग्री का एक पैकेट अनिल कुमार सिंह की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

अनिल कुमार सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, बाढ़ के बीच राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुई इस घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।

तटबंध टूटने के बाद अमनौर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित रखने और जरूरत का सामान पहुंचाने के लिए राहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान हुए हादसे ने बाढ़ की त्रासदी के बीच एक परिवार की खुशियां छीन लीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home