HomeBiharनीतीश कुमार के आदेश के बाद आर.एस भट्टी ने तमिलनाडु के डीजीपी...

नीतीश कुमार के आदेश के बाद आर.एस भट्टी ने तमिलनाडु के डीजीपी से फोन पर की बात, बड़ा खुलासा हो गया…

लाइव सिटीज, पटना: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों की हत्या की जा रही है, इसे लेकर सूबे सरकार ने वहां की सरकार से बातचीत की है. बिहार के डीजीपी और तमिलनाडु के डीजीपी के बीच बातचीत की गई है जिसके बाद दोनों राज्य की पुलिस की ओर से ही प्रेस रिलीज जारी किया गया है. बिहार पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी किया है. इसमें कहा गया है कि समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से ये सूचना आई कि तमिलनाडु राज्य में प्रवासी हिन्दी भाषी श्रमिकों तथा कामकाजी लोगों के साथ कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला कर मारपीट की जा रही है. पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई सूचना पर तुरंत संज्ञान लिया. बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है.

बिहार पुलिस का बयान आया है. तमिलनाडु में रहने वाले सारे बिहारी सुरक्षित हैं. उनके मान-सम्मान और जीवन का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. जितने वीडियो आ रहे हैं वे सब फर्जी हैं.बिहार पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी किया है. उसमें कहा गया है कि  समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से ये सूचना आने पर कि तमिलनाडु राज्य में प्रवासी हिन्दी भाषी श्रमिकों तथा कामकाजी लोगों के साथ कुछ  

स्थानीय लोगों द्वारा हमला कर मारपीट की जा रही है. बिहार पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई सूचना पर अविलम्ब संज्ञान लिया है. बिहार के डीजीपी ने तमिलनाडु राज्य के पुलिस महानिदेशक से बात कर स्थिति की जानकारी ली है.

बिहार पुलिस की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि तमिलनाडु पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भ्रामक समाचार या अफवाह पर विश्वास ना करें. तमिलनाडु पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल @tmpoliceofil पर वस्तुस्थिति से सम्बन्धित ट्वीट किया  है. बिहार पुलिस  भी अपने ट्विटर हैण्डल @bihar police पर अद्यतन ट्वीट कर रही है.  पुलिस महानिदेशक, तमिलनाडु ने तमिलनाडु पुलिस के ट्विटर हैण्डल @tnpoliceofil पर एक वीडियो जारी कर भ्रामक वीडियो का खण्डन किया गया है. बिहार पुलिस ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है. बिहार पुलिस के द्वारा भी लगातार वहाँ से सम्पर्क रखा जा रहा है तथा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home