HomeBiharबिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं', CM सम्राट चौधरी का...

बिहार में क्राइम हो सकता है अपराध नहीं’, CM सम्राट चौधरी का VIDEO वायरल, तेजस्वी ने ली चुटकी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दिल्ली दौरे के तीसरे दिन उन्होंने अपराध को लेकर कहा कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है और ये कि यहां ‘क्राइम’ हो सकता है लेकिन ‘अपराध’ नहीं. उनके इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा और मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा.

सम्राट चौधरी ने अपने बयान में कहा, “हमारे यहां कोई अपराध नहीं है. अपराध का कांसेप्ट ही खत्म हो चुका है. क्राइम हो सकते हैं, लेकिन अपराध नहीं. अपराधी नहींसम्राट चौधरी का वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, “बिहार में ‘Crime’ हो सकता है ‘अपराध’ नहीं! मेरे प्यारे देशवासियों, ये बात 7 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है.”

तेजस्वी यादव ने कहा, “मंच पर बैठे IAS/IPS इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे हैं या अपमानित? क्या श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस आदमी के हाथों बिहार को बर्बाद कराने की सुपारी ले रखी है?तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके बयान को लेकर सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home