HomeBiharचिराग पासवान ने रच दिया इतिहास, नागालैंड में खुल गया लोजपा (रामविलास)...

चिराग पासवान ने रच दिया इतिहास, नागालैंड में खुल गया लोजपा (रामविलास) का खाता

लाइव सिटीज, पटना: नगालैंड विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने इतिहास रच दिया है. यहां चिराग पासवान ने बिहार से बाहर चुनाव लड़कर लोजपा (रा) को जीत दिलाने का अपना सपना पूरा कर लिया है. नागालैंड विधानसभा चुनाव में चिराग की पार्टी लोजपा (रा) ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है. चिराग की पार्टी के उम्मीदवार सुखतो ए. सेमा ने घोबोट सीट से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही लोजपा (रा) का खाता खुल गया है.

चिराग की पार्टी के उम्मीदवार सुखतो ए. सेमा ने पुघोबोटो सीट पर 7808 वोट हासिल  किया. वहीं उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी एनडीपीपी के वाई. विखेहो स्वू को 6958 वोट हासिल किया. इस तरह चिराग की पार्टी ने पुघोबोटो में 850 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. यह पहला मौका है जब चिराग पासवान की पार्टी नागालैंड में चुनाव मैदान में उतरी और जीत हासिल की है. 

बिहार की जिन तीन पार्टियों ने नागालैंड में उम्मीदवार उतारा था उसमें अब तक सिर्फ चिराग की पार्टी ही जीती है. शेष दोनों दल यानी जदयू और राजद को अब तक वहां कोई सफलता नहीं मिली है. पुघोबोटो सीट पर चिराग की पार्टी के उम्मीदवार सुखतो ए. सेमा ने 52.8 फीसदी वोट हासिल किया. वहीं उनके मुकाबले एनडीपीपी के वाई. विखेहो स्वू को सिर्फ 47.5 फीसदी वोट आया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home