HomeBiharचिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव आयोग से मांगा...

चिराग पासवान के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण, SIR विवाद पर भ्रम दूर करने की मांग

लाइव सिटीज, पटना: एसआईआर और ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों के बीच एनडीए के सहयोगियों की तरफ से बयान सामने आने लगा है। केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के बाद अब राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एसआईऔर को लेकर चुनाव आयोग से सफाई मांगी है।

उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में कहा कि एसआइआर से संबंधित विवाद पर जनता में काफी उलझन की स्थिति पैदा हो गई है। विषय को एड्रेस करने की जरूरत है। कंफ्यूजन दूर करने हेतु चुनाव आयोग के द्वारा अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए।

इससे पहले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रेसिडेंट उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर अलग-अलग राय होना आम बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि दो इलेक्शन कमिश्नरों की आपत्तियों के संबंध में विपक्ष जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, वह गलत है। कुशवाहा ने कहा कि इस मुद्दे पर पॉलिटिकल पार्टियों की अलग-अलग राय हो सकती है और इस काम से जुड़ी चिंताओं की जांच उन लोगों को करनी चाहिए जिन्हें ऐसा करने का अधिकार है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से अपील की कि वह चुनाव आयोग के अंदर चल रहे मतभेदों को लेकर हो रहे विवाद के बीच मजबूती से अपना पक्ष रखे। पत्रकारों से बात करते हुए चिराग ने कहा कि चुनाव आयोग को लोगों का भरोसा बनाए रखना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उनके मन में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “अगर चुनाव आयोग पर ऐसे सवाल उठाए जा रहे हैं, तो मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग और खासकर CEC ज्ञानेश कुमार की यह ज़िम्मेदारी है कि वह मजबूती से अपना पक्ष रखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments