HomeBiharपटना में छठ घाट पर सफाई के दौरान हादसा, दरधा नदी में...

पटना में छठ घाट पर सफाई के दौरान हादसा, दरधा नदी में डूबने से 2 बच्चों की मौत

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजधानी पटना में छट घाट पर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ. पटना के फतुहा प्रखंड स्थित जैतिया पंचायत के अंडारी गांव में छठ पर्व को लेकर दरधा नदी पर बने घाट की सफाई करने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस दौरान छठ की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जाता है कि दोनों मृतक बच्चे अंडारी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान राजकुमार (10 साल) और विशाल कुमार (8 साल) के रूप में हुई है.

यह दोनों बच्चें घाट की सफाई के दौरान अचानक दरधा नदी के गहरे पानी में चला गए और जिससे दोनों डूब गए . स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का शव निकाला गया, यह घटना आज रविवार को लगभग दिन के 2:00 बजे की है. इस घटना के काफी देर बाद मौके पर गौरीचक थाना पुलिस और फतुहां अंचलाधिकारी पल्लवी मिश्रा घटना स्थल पहुंचे. जिसे देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए.

वहीं अंचलाधिकारी ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाया और आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि को देने का आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. मृतक राजकुमार की मां भी छठ की हुईं थी लेकिन अचानक घर छठ की खुशियों के बजाय मातम में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home