HomeBiharगोपालगंज में तिलक समारोह से लौट रही कार ने ट्रक में मारी...

गोपालगंज में तिलक समारोह से लौट रही कार ने ट्रक में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत

लाइव सिटीज, गोपलगंज: गोपालगंज में बेटी का तिलक चढ़ाकर छपरा से लौट रहे परिवार की कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार दुल्हन के भाई, दादा व मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए. घटना सोमवार की देर रात बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खैरा आजम गांव के पास लंगड़ा मोड़ के पास की है. घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

इस घटना में मृतकों की पहचान सूरज राम (70), शंकर राम (22) रियांश कुमार (4) के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सिधवलिया थाने के बुचेया कली टोला गांव के रमाकांत राम के घर से सोमवार की शाम बेटी का तिलक सारण जिला इसुआपुर थाना के सिसवा गांव के योगेंद्र राम के घर गया था. तिलक चढ़ाकर परिजन कार में सवार होकर अपने घर बुचेया कली टोला देर रात में ही लौट रहे थे. रास्ते में एसएच-90 पर खैरा आजम गांव के समीप सड़क पर खड़े एक ट्रक में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

भीषण हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने सात घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. वहीं, शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. 25 अप्रैल को शादी होनी है, लेकिन इससे पहले तीन लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home