HomeBiharकेके पाठक ने शिक्षकों की दे दी एक और टेंशन, स्कूल में...

केके पाठक ने शिक्षकों की दे दी एक और टेंशन, स्कूल में पढ़ाने के बाद अब घर-घर जाकर करना होगा ये भी काम

लाइव सिटीज, पटना: अभिभावकों को मतदान के महत्व को समझाने और वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने के लिये स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान चलायेंगे। स्कूली शिक्षक अपने पोषण क्षेत्र के अभिभावकों के बीच यह बतायेंगे कि बेहतर लोकतंत्र के लिये मतदान में भाग लेना कितना आवश्यक है।

इसके साथ ही ग्रामीण इलाके के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी शिक्षक अभिभावकों के बीच जाकर वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरूक करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल स्कूलों में दो घंटे के लिये दक्ष क्लास और विशेष क्लास संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग से निर्देश जारी किये जाने के बाद अलग-अलग चरणों में शिक्षक अभिभावकों को वोटिंग में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिये जागरूक करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home