HomeBiharतेजस्वी यादव का है स्वास्थ्य खराब, बेड रेस्ट की मिली है सलाह,...

तेजस्वी यादव का है स्वास्थ्य खराब, बेड रेस्ट की मिली है सलाह, जानें क्या बोले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

लाइव सिटीज, मधुबनी: लोकसभा के तीसरे चरण में 7 मई को बिहार की कई सीटों पर चुनाव है. इनमें मधुबनी भी शामिल है. प्रचार के अंतिम दिन रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुमन महासेठ के समर्थन में खैरा उच्च विद्यालय प्रांगण में चुनावी सभा संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे दर्द की शिकायत है तो डॉक्टर ने मुझे तीन हफ्ते तक बेड रेस्ट के लिए कहा है, लेकिन तीन हफ्ते में तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा और हमारे शरीर का दर्द जो भी हो. बेरोजगार के दर्द से ज्यादा नहीं हो सकता है. हम बेरोजगारों का दर्द समझते हैं इसलिए हम अपने दर्द में भी यहां आए हैं क्योंकि भाजपा को भगाना है और बेरोजगारी से आजादी पाना है.

मधुबनी पहुंचे तेजस्वी यादव अपने खराब सेहत के कारण हेलीकॉप्टर से मंच तक का सफर उन्होंने गाड़ी से ही तय किया. साथ ही मंच के पास गाड़ी से उतरने पर तेजस्वी यादव दूसरे व्यक्ति का सहारा लेकर मंच पर गए. इतना ही नहीं मंच पर भी तेजस्वी यादव खड़े नहीं रहे और अपनी कुर्सी को मंच के सबसे आगे करवाया और वे वहां बैठे. उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाषण भी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही दिए.

सभा के अंत में नेता प्रतिपक्ष ने कुर्सी से बैठे-बैठे ही जनता से पूछा कि आप कहें तो सुमन सेठ को जीत का माला पहना दें? जनता की आवाज पर तेजस्वी यादव उठे और सुमन कुमार महासेठ माला पहना दिया. वहीं, मंच से उतरने के लिए भी तेजस्वी यादव ने दूसरे व्यक्ति का सहारा लिया और वापस अपनी गाड़ी में चढ़े. इसके बाद वे सभास्थल से हेलीपैड तक कार से ही गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home