HomeBiharBPSC TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब...

BPSC TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 3 नवंबर तक मौका

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है. जो उम्मीदवार किसी कारणवश अब तक अप्लाई नहीं कर पाए थे, उनके लिए आखिरी मौका है. आयोग ने जारी नोटिफिकेशन स्पष्ट किया है कि आवेदन की तारीखों को आगे बढ़ाने का निर्णय कोर्ट के एक आदेश के बाद लिया गया है. फीस भुगतान की लास्ट डेट अब 02 नवंबर 2026 है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन भरने की लास्ट डेट 03 नवंबर 2026 है.

BPSC द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापकों के कुल 33,320 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. यह विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आयोजित की जा रही है.

इस मामले से जुड़े पीटीशनर्स (petitioners) के लिए आयोग ने एक विशेष निर्देश भी जारी किया है. आदेश से संबंधित सभी वादियों को सूचित किया गया है कि वे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि का साक्ष्य (प्रमाण पत्र), आधार संख्या और मोबाइल नंबर के साथ दिनांक 29 अक्टूबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भौतिक रूप से जाकर अपने दस्तावेज जमा कर दें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home