HomeBiharऔरंगाबाद के कुसुमरा घाट पर पुनपुन नदी में नहाने गये चार लड़कियों...

औरंगाबाद के कुसुमरा घाट पर पुनपुन नदी में नहाने गये चार लड़कियों सहित 5 की डूबने से मौत, एक शव बरामद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के हमीदनगर गांव में एक बड़े हादसे की सूचना है. यहां कुसुमरा घाट के समीप पुनपुन नदी में स्नान करने के दौरान चार किशोरियों सहित 5 लोगों की डूबने से मौत हो गयी. एक शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि शेष लापता लोगों की तलाश जारी है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कि हमीदनगर गांव की चार लड़कियां पुनपुन नदी में स्नान करने गयी थी. स्नान करते गयी लड़कियों में हमीदनगर गांव के गनौरी भगत के 14 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी ,विजय भगत के 15 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, बखोरी विश्वकर्मा की 14 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी एवं हरिद्वार भगत के 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी दीपावली शामिल है.

ये सभी घर का कपड़ा धोने और स्नान करने पुनपुन नदी में गई थी. कपड़ा धोने के बाद सभी लड़कियां नदी में स्नान कर रही थी. उसी दौरान नदी की तेज बहाव में एक के बाद एक लड़कियां एक दूसरे को बहने से बचाने के लिए नदी में डूबने लगी. लड़कियों को नदी में डूबता देख वहां मौजूद कुछ महिलाएं ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

महिलाओं की आवाज सुनकर उसी गांव के मोती ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र शंकर ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी और डूब रही लड़कियों को बचाने का प्रयास किया. इस दौरान लड़कियों के एक साथ उन्हें पकड़ लेने के कारण उनका संतुलन भी बिगड़ गया और वो तेज धार में बह गये. एक साथ पांच लोगों के नदी में बह जाने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची उपहारा पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से एक शव को बरामद कर लिया है. बाकी शव की तलाश जारी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home